Hindi


     “अखिलभारतकेपरस्परव्यवहारकेलिए

ऐसीभाषाकीआवश्यकताहै, जिसेजनताका

  अधिकतमभागपहलेसेहीजानतासमझताहै

औरहिन्दीइसदृष्टिसेसर्वश्रेष्ठहै।”

                           -   महात्मागांधी 

      श्री गुरजाडा अप्पारावु शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एलमंचिली में 1987  मेंहुई। हिन्दी विभाग स्थापित विभागों में से एक है। महाविद्यालय आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम से संबद्धहै। हिन्दी भाषाकी शिक्षा द्वितीय भाषा के रूप में दिया जाता है। यह ऐच्छिक विषय है। विद्यार्थी द्वितीय भाषा के रूप में यातो अपनी मातृभाषा तेलुगु का चयन कर सकते हैं या राष्ट्रभाषा हिन्दी का। इस कारण एक ही पद स्वीकृत है। तदनुसार एक नियमित व्याख्याता कार्यरत हैं।

      स्नातक स्तर के विद्यार्थी द्वितीय वर्ष तक हिन्दी भाषा का अध्ययन करते हैं। हिन्दी विभाग, महाविद्यालय के पाठ्यक्रम,  सह- पाठयक्रम, पाठ्येतर तथा संस्थागत प्रशासनिक गतिविधियों मेंअपनी सेवाएं प्रदान करता है।

         हिन्दी भाषा शिक्षण का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रभाषा का ज्ञान प्राप्त कराना है अर्थात हिन्दी भाषा के मूलभूत कौशल सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना का अभ्यास कराना है। केंद्र सरकारी परीक्षा में प्रतिभाग लेने के प्रति उन्हें सन्नद्ध कराना है। शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए हिन्दी भाषा का प्रयोग करने के प्रति ध्यान केंद्रित करना है।